पुर्णिया। जिले के जानकीनगर थाना के पांचू मंडल टोला में आज शहीद थाना प्रभारी अश्वनी कुमार को पूर्णिया के कमिश्नर, आईजी, डीएम और एसपी ने अंतिम...
वहीं आईजी सुरेश चौधरी ने कहा कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दोषी इंस्पेक्टर मनीष कुमार को निलंबित कर दिया गया है . उसके साथ छह अन्य सिपाहियों को भी निलंबित कर दिया गया है. आगे जांच की जाएगी उसके आधार पर फिर कार्रवाई होगी .
आईजी ने कहा कि वे लोग पूर्णिया प्रमंडल के सभी पुलिसकर्मी मिलकर 1 दिन का वेतन दे रहे हैं. पूर्णिया प्रमंडल पुलिस की तरफ से गरीब ₹5000000 रूपये सहायता राशि शहीद के परिजन को दी जाएगी. उसने कहा कि इस मामले में अभी तक कुछ लोगों की गिरफ्तारी भी हुई है. किशनगंज और बंगाल पुलिस मिलकर संयुक्त कार्रवाई कर रही है . वही कमिश्नर ने कहा कि शहीद अश्विनी कुमार काफी बहादुर और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे. उन्होंने कर्तव्य का पालन करते हुए अपनी शहादत दी है.
यह गौरव का विषय है. आईजी ने कहा कि अश्विनी कुमार काफी बहादुर और सबसे अधिक कर्तव्यनिष्ठ पुलिस पदाधिकारी थे. उनकी शहादत से हम सब दुख है. हम सभी इस दुख की घड़ी में शहीद के परिवार के साथ हैं. वही आज हजारों लोगों ने शहीद और उनके मां को एक साथ अंतिम विदाई दी.
पूर्णिया से श्याम नंदन की रिपोर्ट।।




