पटना (न्यूज़ सिटी)। कोयरी हीतकारणी पन्चित हाट समिति के सभागार मे श्री सुरेंद्र मेहता जी की अध्यक्षता और श्री रामदेव मेहता जी के संरक्षण मे व...
पटना (न्यूज़ सिटी)। कोयरी हीतकारणी पन्चित हाट समिति के सभागार मे श्री सुरेंद्र मेहता जी की अध्यक्षता और श्री रामदेव मेहता जी के संरक्षण मे वार्ड 47-50 लॉज मालिक , नागरिकगण और दुकानदार संघ की एक संयुक्त बैठक हुई । इस बैठक मे सामूहिक रूप से क्षेत्र मे बढ़ते असामाजिक तत्वों द्वारा किए जा रहे घटनाओं पर चिन्ता व्यक्त किया गया। साथ हीं इन असामाजिक लोगों से निपटने हेतु पूरे क्षेत्र के लॉज मालिकों , दुकानदारों और प्रभुत्व लोगों के एक मजबूत संगठन के गठन का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया । पिछले सप्ताह केशर स्वीट्स की घटनाओ की भी लोगों द्वारा घोर निंदा की गई । संगठन मे जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रीय थानाओ को भी जोड़ने की बाते हुई । अगली बैठक दिनांक 18 अप्रैल को शाम पाँच बजे इसी सभागार मे किया जाये तथा अधिक से अधिक लोगों की उपस्थिति हो। इसका भी सर्वसम्मति से हामी भरी गई । इसके लिए पाँच सदस्यीय समिति का गठन भी किया गया ।




