Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्णिया में शराब पीते एक अधिकारी का वीडियो हुआ वायरल, देखे वायरल वीडियो इस खबर में...

पूर्णिया। बिहार के पूर्णिया से सुशासन की सरकार के एक अधिकारी द्वारा शराब पार्टी करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 13 मिनट के अनकट वीड...


पूर्णिया।
बिहार के पूर्णिया से सुशासन की सरकार के एक अधिकारी द्वारा शराब पार्टी करते हुए वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। 13 मिनट के अनकट वीडियो में पूर्णिया के रूपौली प्रखंड के अंचल के सीआई रामचंद्र मोची मटन और शराब पीते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के पीछे कुछ गाने की आवाज भी सुनाई पड़ रही है, जो किसी शादी समारोह का लगता है। हालांकि सीआई साहब के साथ कई और लोग शराब ले रहे हैं, लेकिन तस्वीर सिर्फ सीआई की ही दिख रही है। ऐसा लग रहा है की छुपके से यह वीडियो बनाया गया है।


13 मिनट के इस वीडियो में सीआई रामचंद्र मोची ना सिर्फ शराब पी रहे हैं बल्कि स्थानीय विधायक और पूर्व सांसद पप्पू यादव के करीबी होने का दावा भी कर रहे हैं। साथ ही जमीन के मोटेशन में किस तरह से लाखों लाख का वारा न्यारा होता है इसका भी खुलासा सीआई साहब खुद कर रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है और उच्च अधिकारियों द्वारा इसकी जांच कराने की बात कही गई है। 

पूर्णिया से आलोक कुमार की रिपोर्ट।।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now