Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NMCH में अतिरिक्त पुलिस बल की होगी तैनाती, जूनियर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार लिया वापस

पटना सिटी। अगमकुआं स्थित घोषित कोविड अस्पताल एनएमसीएच (NMCH) में दवा, ऑक्सीजन व इलाज की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग को लेकर एनएमसीएच ...


पटना सिटी।
अगमकुआं स्थित घोषित कोविड अस्पताल एनएमसीएच (NMCH) में दवा, ऑक्सीजन व इलाज की व्यवस्था दुरुस्त किए जाने की मांग को लेकर एनएमसीएच कोविड डेडिकेटेड सेंटर में भर्ती मरीज के परिजनों अधीक्षक कार्यालय के समीप जमकर हंगामा किया। जिसके बाद समझा बुझाकर परिजनों को शांत कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि अस्पताल में जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर हैं।ऐसे में मरीज की जान पर आफत बनी है। अस्पताल प्रशासन डाक्टरों की मांगें मान कर कार्य बहिष्कार वापस कराएं। 

दरअसल नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो रही मारपीट व हंगामा को देखते हुए पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह व पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक उपेंद्र शर्मा वस्तुस्थिति की जानकारी लेने पहुंचे।जिसकी भनक लगते ही मरीज के परिजन भी अधीक्षक कार्यालय के गेट के पास पहुंच गये और अस्पताल में हो रही परेशानियों से अधिकारियों को अवगत कराने की कोशिश की। डीएम के साथ रहे अधिकारियों ने लोगों को समझ बुझाकर शांत कराया। 

इधर जूनियर डाक्टरों के कार्य बहिष्कार समाप्त कराने को लेकर देर रात तक वार्ता जारी रही। उसके बाद डीएम, एसएसपी शुक्रवार की शाम अस्पताल पहुंचकर अस्पताल प्रशासन व जूनियर डाक्टरों के साथ बात की। एसएसपी ने अस्पताल में दो पालियों में 20-20 की संख्या में पुलिस बल देने की बात कही। वहीं एक शिफ्ट के लिए पुलिस बल पहुंच भी गई है। इसके बाद जूनियर डाक्टरों ने कार्य बहिष्कार वापस लेते हुए काम पर लौट गये। एनएमसीएच में सुरक्षा बल मुहैया कराने के बाद जूनियर डाक्टर अपना कार्य बहिष्कार वापस लेते हुए काम पर लौट आए।

एनएमसीएच जेडीए अध्यक्ष डॉ रामचन्द्र कुमार व डॉ दिव्यांशु ने बताया कि सिक्युरिटी दे दी गई है और हमलोग काम पर लौट आए हैं। बैठक में कॉलेज प्राचार्य डॉ हीरा लाल महतो, अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह, उपाधीक्षक डॉ सरोज कुमार, डॉ गोपाल कृष्ण व अन्य डॉक्टर शामिल थे। अधीक्षक ने बताया कि जूनियर डॉक्टर काम पर लौट आए है। 

विदित हो कि अस्पताल के ईएनटी विभाग में मरीज के परिजन द्वारा ड्यूटी पर तैनात जूनियर डॉक्टर के साथ दुव्यर्वहार व धक्का मुक्की किए जाने के कारण जूनियर डाक्टरों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now