पटना ( न्यूज़ सिटी) वृहद कोरोना संक्रमण के बीच राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर पुनपुन थाना क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनचक से आ रही है जहा...

पटना ( न्यूज़ सिटी) वृहद कोरोना संक्रमण के बीच राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर पुनपुन थाना क्षेत्र के गांव अलाउद्दीनचक से आ रही है जहा दलित परिवार के घर मे अचानक आग लगने से चार मासूम बच्चे की मौत हो गयी आग लगने की खबर सुन आसपास के लोग एकत्रित हुए तब तक वृहद पैमाने पर आग घर के चारो ओर फैल गयी बेबस बने लोगो का एक ना चला जिसमे अलाउद्दीनचक निवासी द्वारिक पासवान के पुत्री लक्ष्मी देवी पति छोटू पासवान का चार छोटे छोटे मासूम बच्चें आग मे बुरी तरह से झुलस गया इस दर्दनाक हादसे मे डौली 12 राखी 8 आरती 6 अंकित कुमार 4 की घटनास्थल पर असामयिक मृत्यु हो गयी वही घटना के वक्त परिजन घर पर नही थे वो खेत मे लगे फल की कटाई करने निकल गय थे इस घटना से मर्माहत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है घटना की खबर सुन क्षेत्रिय विधायक मसौढ़ी अनुमंडल पदाधिकारी पुनपुन बीडीओ सीओ पुनपुन थाना क्षेत्रिय मुखिया शोकाकुल परिजनों को ढाढस बंधाया एव त्वरित चार लाख रूपय का चेक सरकारी मुआवजा स्वरुप दिया गया वही पुनपुन थाना शव को पोस्टमार्टम हेतु ले गयी ।