Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने लिया कोरोना टीका का सेकेंड डोज किया आरएमआरआई टीका केंद्र का निरीक्षण भी

   पटनासिटी । वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने आज श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में कोरोना टीका का सेकेंड डोज लि...

  


पटनासिटी । वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री श्री नंद किशोर यादव ने आज श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में कोरोना टीका का सेकेंड डोज लिया। श्री यादव, जो पटना साहिब के विधायक भी हैं, ने अपील की है कि कोरोना के खिलाफ जंग में आमजन भी शामिल हों और टीका अवश्य लें। टीका लेने के बाद श्री यादव ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि मास्क पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग बनाये रखने से ही कोरोना संक्रमण की चेन टूटेगी। जिन सावधानियों को अपना कर पिछली बार हमलोगों को कोरोना की रफ्तार को रोकने में मदद मिली थी, आज पुनः उसकी जरूरत आ पड़ी है। श्री गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल में टीका लेने के बाद श्री यादव अगमकुआं स्थित राजेन्द्र मेमोरियल रिसर्च इंस्टीच्यूट (आरएमआरआई) पहुंचे और वहां टीका केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया। श्री यादव ने कहा कि माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोरोना संक्रमण थमने की जो पांच सूत्री रणनीति बताई है उसके अपनाने से कोरोना की दूसरी लहर को रोकने में काफी हद तक कामयाबी मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने भी इस संबंध में कारगर नीति बनाई है। इस वैश्विक महामारी के खिलाफ हमारा संकल्प है कोरोना हारेगा- भारत जीतेगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now