Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NBBFA में बिहार का नाम रौशन करने वाले पटना सिटी के लाल का हुआ अभिनंदन सह सम्मान

पटना सिटी। बिहारशरीफ नालंदा में आयोजित एनबीबीएफए (NBBFA) सीनियर मिस्टर बिहार बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशीप में 75 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप...


पटना सिटी। बिहारशरीफ नालंदा में आयोजित एनबीबीएफए (NBBFA) सीनियर मिस्टर बिहार बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशीप में 75 किलो वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पटना सिटी के लाल कैफ़ी इक़बाल का आज अभिनंदन-सह-सम्मान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन संस्था " रंगोली आर्ट " द्वारा तारिणी प्रसाद लेन (घसियारी गली) में किया गया। इस अवसर पर संस्था रंगोली आर्ट के अध्यक्ष मो० जावेद ने स्वागत भाषण किया। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरीय समाजसेवी विनीत कुमार झा ने तथा संचालन शिक्षाविद विजय कुमार सिंह ने किया। 


कार्यक्रम के आरम्भ में मुख्य अथिति वार्ड 60 की पार्षद शोभा देवी एवं वार्ड 59 की पूर्व पार्षद मुमताज़ जहां ने बॉडी बिल्डर कैफ़ी इक़बाल का दुशाला ओढ़ाकर एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया तथा कहा कि श्री इक़बाल की सफलता का पूरे शहर को फ़क्र है तथा इससे नई पीढ़ी को निश्चय ही प्रेरणा मिलेगी। इस मौक़े पर समाजसेवी देवरत्न प्रसाद, लेखक इफ़्तिख़ार अज़ीम चाँद, मो० रफ़ी, समाजसेवी साबिर अली, रघुनाथ प्रसाद, अनिता कुशवाहा, प्रीति गुप्ता, बबलू जायसवाल, एजाजुद्दीन शानू, मोहम्मद रब्बानी, मोoबस्सु आदि उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now