Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


एसडीओ का निर्देश, पटना सिटी में महाशिवरात्रि में झांकी निकालने के लिए स्थानीय थाना में देना होगा जानकारी

पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय गुलजारबाग स्टेडियम में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन झा के नेतृत्व में शांति समिति, शोभायात्रा समित...


पटना सिटी।
आलमगंज थाना क्षेत्र के स्थानीय गुलजारबाग स्टेडियम में अनुमंडल पदाधिकारी मुकेश रंजन झा के नेतृत्व में शांति समिति, शोभायात्रा समिति एवं श्री गौरीशंकर मंदिर न्यास समिति की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी गुरुवार को आयोजित होने वाली महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा कि शोभायात्रा एवं स्थानीय थाना क्षेत्र में जितने भी शिवालय है वहाँ पर पर्याप्त मात्रा में पुरुष व महिला पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। गौरी शंकर मंदिर परिसर में महिला पुलिस, पानी के टैंकर, एम्बुलेंस के व्यवस्था होगी। मुख्य रूप से सिमली, सुल्तान गंज, खुशरूपुर से जो भी झाकियां निकलती है, उसमे महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चों शामिल होते हैं।


 उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शोभायात्रा समिति के वालंटियर पूरे जुलूस के निगरानी रखेंगे। गली से जो भी झांकी शामिल होंगे उसके नाम, मोबाइल नंबर संबंधित थाना को देना होगा। प्रशासन के द्वारा पूरे कार्यक्रम का वीडियो रिकॉर्डिंग की भी व्यवस्था होगी। श्रद्धालुओं को शोभायात्रा एवं मंदिर में प्रवेश के समय मास्क, सैनिटाइजर के प्रयोग अवश्य करना होगा। डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। असामाजिक तत्वों पर विशेष ध्यान रखा जाएगा। मंदिर में जो भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, वह निर्धारित समय पर खत्म करने के आदेश दिया गया। 


बैठक में डीसीएलआर अखिलेश कुमार, एसडीएम चांदनी कुमारी, एसडीएम राजलक्ष्मी कुमारी, सुल्तानगंज थानाध्यक्ष, बहादुरपुर थानाध्यक्ष, खाजेकलां थानाध्यक्ष, आलमगंज थानाध्यक्ष, चौक थानाध्यक्ष, मालसलामी थानाध्यक्ष, मेहदीगंज थानाध्यक्ष, गुरु गोविंद सिंह सदर अस्पताल के अधीक्षक पशुपति प्रसाद सिंह, एसजीजीएस अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक शब्बीर खान, नगर निगम के अजय कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में शांति समिति के सदस्य गणेश कुमार,पार्षद बिनोद यादव , रामजी युगेश , चुन्नु चंद्रबंशी, बाबू भाई, बिश्वनाथ चौधरी, दिव्य सुंदर, राजेन्द्र यादव, राजेश साह, संजय मालाकार, मुन्ना ठाकुर, मुकेश ठाकुर, अजय साह, मोहम्मद अली, मोहम्मद नेयाज, लक्ष्मी नारायण साह, बिट्ठल चंद्रबंशी, भूषण माली, विश्वनाथ कुमार, उदय कृष्ण यादव सहित अन्य सदस्य भी शामिल हुए।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now