Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


GGS अस्पताल में दो माह में होगी आईसीयू की स्थापना : नंदकिशोर यादव

पटना सिटी। बिहार के पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्री नंद किशोर यादव ने आज श्री गुरु गोविंद सिंह जिला अस्पताल के वैक्सिनेशन केंद्र का नि...


पटना सिटी। बिहार के पूर्व मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्री नंद किशोर यादव ने आज श्री गुरु गोविंद सिंह जिला अस्पताल के वैक्सिनेशन केंद्र का निरीक्षण किया और वहां टीका लेने को उपस्थित लोगों का कुशल क्षेम जाना । श्री यादव ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निबटने में स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सकों एवम पार्टी का कार्यकर्ताओं के महत्तम कार्यों की सराहना करते हुए टीकाकरण सहित अस्पताल की अन्य व्यवस्था को बेहतर करने का निदेश दिया।

अस्पताल में इंटेंसिव केयर यूनिट ( आईसीयू ) की स्थापना के संबंध में श्री यादव ने स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव श्री प्रत्यय अमृत से भी बात की। प्रधान सचिव ने आश्वस्त किया कि अस्पताल में दो माह में आईसीयू की स्थापना कर दी जाएगी। श्री यादव को अस्पताल के अधीक्षक और प्रबंधक ने अस्पताल की व्यवस्थाओं से अवगत कराया। अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में विधायक श्री यादव के साथ भाजपा नेता रंजीत कुमार सिन्हा ' तन्नू ', सुदामा प्रसाद, अजय आजाद, लड्डू चंद्रवंशी, अशोक भारती, सन्नी यादव , प्रदीप सिंह,हेमलता शर्मा,संगीत चौरसिया आदि शामिल थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now