वैशाली। बिहार में सुशासन बाबू की सरकार हैं, इसके बाबजूद भी राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं। यही कारण हैं। आज पुलिस हाजत में एक श...
वैशाली। बिहार में सुशासन बाबू की सरकार हैं, इसके बाबजूद भी राज्य में अपराध का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा हैं। यही कारण हैं। आज पुलिस हाजत में एक शख्स की मौत हो गई हैं। मामला वैशाली जिले के कटहरा थाना की हैं, जहाँ थाने के पुलिस अभिरक्षा में बंद एक शख्स की मौत हो गई। मृतक की पहचान अमरजीत चौधरी के रूप में हुई हैं। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पुलिस अमरजीत चौधरी को पत्नी से मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया था। जिसके बाद उसे कटहरा थाने के पुलिस अभिरक्षा में बंद रखा गया था। अभिरक्षा में बंदी के दौरान अमरजीत की मौत होने की खबर आई। जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अमरजीत चौधरी आज सुबह 8:00 बजे हाजत में गिरा हुआ मिला। पुलिस आनन-फानन में उसे सदर अस्पताल लाया। जहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वैशाली एसपी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकता है। लेकिन बताया जा रहा है कि मृतक का तबियत खराब था।
एसपी ने बताया मजिस्ट्रेट के समक्ष वीडियोग्राफी के साथ मेडिकल टीम गठित कर पोस्टमार्टम किया जाएगा।मृतक अमरजीत कुमार चौधरी दलित वर्ग से आता है और बहावलपुर कटहरा का था रहने वाला था और घरेलू हिंसा के कारण पत्नी ने थाना में शिकायत कर उसे पुलिस से गिरफ्तार करवाया था।




