Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना नगर निगम अजीमाबाद अंचल कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों ने किया विरोध-प्रदर्शन

पटना सिटी। वेतन भुगतान की माँग को लेकर आज पटना नगर निगम पटना सिटी और अजीमाबाद अंचल के कर्मचारियों ने निगम कार्यालय अजीमाबाद अंचल के मुख्य ग...


पटना सिटी।
वेतन भुगतान की माँग को लेकर आज पटना नगर निगम पटना सिटी और अजीमाबाद अंचल के कर्मचारियों ने निगम कार्यालय अजीमाबाद अंचल के मुख्य गेट पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे पटना नगर निगम कर्मचारी यूनियन के कोषाध्यक्ष व केशियर नीरज कुमार ने बताया कि नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों के वेतन को लेकर सुस्त रवैया अपना रही है। जिससे कर्मचारियों को आर्थिक रूप में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा हैं। इस दौरान आक्रोशित कर्मचारियों ने नगर निगम प्रशासन से मांग करते हुए कहा हैं कि वे हर हाल में महीने के पहला सप्ताह में वेतन भुगतान करें। वहीं इसके उपरांत श्री वर्मा ने बताया कि 10 मार्च को भी मौर्या काम्प्लेक्स स्थित पटना नगर निगम मुख्यालय में भी जोरदार प्रदर्शन किए जाने की कहा है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now