Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


फूड कारखाने में फूड विभाग की टीम ने छापेमारी।

पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज राजपूताना गली स्थित मां विजय फूड कारखाने में फूड विभाग की टीम ने छापेमारी कर नकली सॉस मनाने का उ...



पटना सिटी। आलमगंज थाना क्षेत्र के महाराजगंज राजपूताना गली स्थित मां विजय फूड कारखाने में फूड विभाग की टीम ने छापेमारी कर नकली सॉस मनाने का उद्भेदन किया है। फूड पदाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि कारखाने में टोमेटो सॉस चिल्ली व सोया सॉस बनाया जा रहा था। तभी टीम ने छापेमारी कर बड़े पैमाने पर चल रहे नकली सॉस बनाने के कारखाने का उद्भेदन किया टीम ने सॉस नमूनों को जांच के लिए जब्त कर लिया है। साथ ही कारखाना को सील भी कर दिया है। फ़ूड अधिकारी ने बताया कि कारखाना में टिप टॉप ब्रांड से सॉस बनाने का कार्य हो रहा था। पूछताछ से पता चला है कि महेंद्र प्रसाद नामक व्यक्ति की ओर से कारखाना संचालित हो रहा था। टीम ने कारखाना में एक लाख रुपया से अधिक का तैयार सॉस व कच्चा माल मशीन बरामद किया है। इसके बाद टीम गुलजारबाग में छापामारी करने पहुंची। लेकिन टीम को देखते ही दुकानदारों ने अपने-अपने शटर गिराकर अपनी दुकानों को बंद कर वहां से चलते बने। इसके बाद टीम मारूफगंज मंडी पहुंचे जहां पर दो दुकान से हल्दी व दालचीनी का नमूना जांच के लिए उठाया है। अधिकारी ने बताया कि मारूफगंज मंडी में भी टीम के पहुंचते ही अधिकांश दुकानें के शटर गिर गए और कारोबारी वहां से चलते बने वहीं टीम के पहुंचते ही मंडी में अफरा-तफरी की स्थिति मची रही।



ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now