पटना सिटी । दीदारगंज थाना पुलिस ने सोनावा गांव निवासी कुख्यात अपराधी शेषनाथ उर्फ शेष कुमार को सुनावा बाजार में रंगदारी के लिए दहशत फैलाते स...
पटना सिटी । दीदारगंज थाना पुलिस ने सोनावा गांव निवासी कुख्यात अपराधी शेषनाथ उर्फ शेष कुमार को सुनावा बाजार में रंगदारी के लिए दहशत फैलाते समय गिरफ्तार किया है थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बाजार में रंगदारी वसूलने के लिए दहशत फैलाने के लिए शेषनाथ घूम रहा है इसके बाद थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से एक लोडेड देशी कट्टा व पांच 3.15 बोर की गोली भी बरामद हुआ है । थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए अपराधी के खिलाफ दीदार गंज, आलमगंज, पाटलिपुत्र, दीघा, पुटकी धनबाद, कपूरिया व कतरास में 9 मामले दर्ज हैं । आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इससे कई अपराधिक मामले की गुत्थी सुलझ सकती है।




