Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


51 वार्ड के लोगो को पानी का किल्लत

पटना सिटी सुलतानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या- 51 के बक्सरिया टोला ,मलेरिया ऑफिस के पिछे ग्वालटोली,बंगला पर, खानमिर्जा आदि के विभिन्न मो...



पटना सिटी सुलतानगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या- 51 के बक्सरिया टोला ,मलेरिया ऑफिस के पिछे ग्वालटोली,बंगला पर, खानमिर्जा आदि के विभिन्न मोहल्ला के लोगों को पानी की दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड संख्या- 49 में पुराना जर्जर बोरिंग 35 वर्ष पुराना हो चुका है।अभी गर्मी पड़ने से इस पुराना वोरिंग का जल स्तर बहुत निचे चला गया है, जिसके कारण इलाके के लोगों के घर तक पानी नही पहुंच पा रहा ह्रै। घघा घाट के पुराना बोरिग के कुछ ही दूरी पर नया बोरिंग कई महीना से बन कर तैयार ह्रै। लेकिन नया बोरिंग मे कम हार्स पावर का मोटर लगने केे कारण अभी तक चालू नही हो सका है आज 51 के वार्ड पार्षद विनोद कुमार ने जल पर्षद विभाग को सूचित करने पर आज कर्मचारी आकर वक्सरिया टोला में पानी पाईप लाईन प्वाइन्ट को चेक़ किया,जिससे पता चला की घघा घाट के पुराना बोरिग के जलस्तर घट जाने के कारण लोगों को घर तक पानी नही पहुंच पाता है। जलपर्षद विभाग के इन्सपेक्टर को सूचना दिया गया है कि इन सभी मोहल्ले के लोगों के घर में पानी की आपूर्ति बंद है। इस मोहल्ले के निवासी दूसरे मोहल्ला के घर से पानी लाने के लिए मजबूर है। मौआर लेन खानमिर्जा अखाड़ा पर उच्च क्षमता के बोरिंग लगाने के कार्य चालू ह्रै, जो कुछ महिना में बन कर तैयार हो जायेगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now