पटना सिटी। राजकीय कल्याण बालक छात्रावास में दस दिन से पानी के बोरिग खराब होने के कारण छात्रो को पानी के दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लग...
पटना सिटी। राजकीय कल्याण बालक छात्रावास में दस दिन से पानी के बोरिग खराब होने के कारण छात्रो को पानी के दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। लगातार पानी के किल्ल्त से गुस्साए छात्रावास के छात्रों ने अशोक राजपथ के मलेरिया ऑफिस के पास आगजनी कर सड़क जाम कर दिया। अपनी मांगों की पूर्ति के लिए आवागमन को बंद कर दिया।
छात्रों का कहना यह है कि 10 दिनों से लगातार पानी नहीं है इससे काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है वही हम लोगों के द्वारा उच्च अधिकारी को सूचना भी दिया गया लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है मजबूर होकर सड़क पर उतरना पड़ा वही घंटों से अशोक राजपथ जाम है ।




