पटना सिटी। आलमगंज थाना की पुलिस ने एक कार से 50 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस मौके पर से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आलमगंज थाना अध्य...
पटना सिटी। आलमगंज थाना की पुलिस ने एक कार से 50 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस मौके पर से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। आलमगंज थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि महात्मा गांधी सेतु के पास जांच के क्रम में एक कार से गांजा बरामद हुआ है। इसी मामले में वैशाली जिला के विदुपुर निवासी सोनू सिंह को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस कार को भी जप्त कर ली है। फिलहाल पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ताकि गोरखधंधे में लिप्त अन्य सदस्यों की पहचान कर गिरफ्तार किया जा सके।




