पटना सिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र के गुरहट्टा स्थित राय जय कृष्ण रोड में बाइक सवार बदमाशों ने अदावत लेने के मिजाज से बम फोड़ कर दहशत फैलाने क...
पटना सिटी। खाजेकलां थाना क्षेत्र के गुरहट्टा स्थित राय जय कृष्ण रोड में बाइक सवार बदमाशों ने अदावत लेने के मिजाज से बम फोड़ कर दहशत फैलाने की कोशिश की। घटना बुधवार देर रात की है। वही बमबाजी होने की सूचना मिलते ही खाजेकलां थाना कि पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस एक जिंदा बम भी बरामद किया है। हालांकि बाइक सवार बदमाशों की पूरी करतूत घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गया।
मामले में खाजेकलां थाना अध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि महिला राजकुमारी देवी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। महिला ने पुलिस को बताया कि उनके दो पुत्र अमित उर्फ लालू और अजीत की हत्या के बाद साजिश के तहत वर्ष 2014 में तीसरे पुत्र राजेश यादव की भी हत्या नामजदों ने की है। तीनों पुत्र की हत्या में जमानत का विरोध नहीं करने एवं समझौता का दबाव बनाने के लिए दो अज्ञात युवकों ने घटना को अंजाम दिया है। हालांकि महिला के घर के समीप में ही एक व्यवसाई के घर के समीप में बम फटा। जबकि दूसरा नहीं फट सका। जिसके बाद पुलिस ने बरामद कर थाने ले गई। थानाध्यक्ष ने बताया कि अपराधियों के सारी करतूत सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है फुटेज के आधार पर अपराधियों को चिन्हित किया जा रहा है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




