पटना सिटी । प्रशासन द्वारा होली व शव-ए-बरात पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का दावा खोखला साबित हो गया। चौक-चौराहों पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट क...
पटना सिटी । प्रशासन द्वारा होली व शव-ए-बरात पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था करने का दावा खोखला साबित हो गया। चौक-चौराहों पर पुलिस बल व मजिस्ट्रेट की तैनाती के बावजूद अपराधकर्मी घटना को अंजाम देने से चुके नही। रविवार की रात अपराधियों द्वारा जहां एक किशोर की हत्या कर दी गई। वहीं सोमवार की सुबह छिनतई की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जाता है कि चौक थाना क्षेत्र जे मंगल तालाब के समीप एक 16 वर्षीय नीरज कुमार उर्फ लूलू की हत्या किसी धारदार हथियार से अज्ञात बदमाशों ने कर दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में केकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि मृतक चौक थाना क्षेत्र के ही केशव रॉय की गली का रहनेवाला बताया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
वहीं दूसरी ओर बेख़ौफ़ लुटेरों ने सोमवार की अहले सुबह करीब साढ़े तीन बजे खाजेकलां थाना क्षेत्र के मोगलपुरा, नाथ कोल्ड स्टोरेज के समीप सुई की मस्जिद मोड़ के पास सुदर्शन पथ पर बारी-बारी से चार लोगों से छिनतई की घटना को अंजाम देकर चलते बने।
रिपोर्ट - संजीव देवड़ा




