पटना सिटी। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहाँ अपरधियों ने भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता के साथ लूटपाट के दौरान उसके पेट मे चाकू घोप कर ...
पटना सिटी। बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहाँ अपरधियों ने भाजपा के एक सक्रिय कार्यकर्ता के साथ लूटपाट के दौरान उसके पेट मे चाकू घोप कर घायल कर दिया। जिसके बाद घायल व्यक्ति को आनन-फानन में इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गयी, जिसके बाद उनके घर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान विनय कृष्ण के रूप में की गई है। घटना पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र अंतर्गत एसएल मिश्रा पंप के सामने स्थित सर्विस लेन इलाके की है।
बताया जाता है कि विनय कृष्ण अपने दोस्त रंजीत के साथ भोज कार्यक्रम में शामिल होकर बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे इसी दरमियान रास्ते में अपराधियों ने उसे घेर बनती कर लूटने की कोशिश की लूटपाट का विरोध करने पर अपराधियों ने उन्हें पेट में चाकू खोकर घायल कर दिया।
घटना के संबंध में मृतक के बड़े भाई उदय मेहता ने बताया कि विनय कृष्ण बाइक पर सवार होकर एक भोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। कार्यक्रम से जब वह बाइक पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था तभी एसएल मिश्रा पंप के पास अपराधियों ने उसे घेराबन्दी कर लूटपाट किया और उसके पेट मे चाकू घोप दिया।
बाईपास थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले में तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनके पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। हिरासत में लिए गए अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।




