पटना सिटी। राजधानी पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों में विगत कुछ दिनों से अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि के विरोध आज राष्ट्रीय जनता दल, प...
पटना सिटी। राजधानी पटना सहित बिहार के विभिन्न जिलों में विगत कुछ दिनों से अपराधिक घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि के विरोध आज राष्ट्रीय जनता दल, पटना साहिब इकाई द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर धरना दिया।
इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व प्रदेश महासचिव सह पूर्व पार्षद बलराम चौधरी ने कहा कि बिहार में जंगल राज नही, महाजंगल राज है। मैं उस दिन को याद दिलाना चाहता हूं, जिस समय राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव जी और राबड़ी देवी की सरकार थी और बिहार और झारखंड एक साथ था। अपराध की घटनाएं जो आज घट रही हैं, आज का आंकड़ा उस समय के आंकड़ा से कई गुना ज्यादा हैं। जबकि आज बिहार और झारखंड अलग है। मै मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी से और उनके सहयोगी सरकार में बैठे मंत्रियों से मैं पूछना चाहता हूँ, जब अपराध की छोटी घटनाएं होती थी तब दिल्ली में बैठ के लोग कहते थे कहाँ गया किसलय। आज प्रतिदिन बिहार के विभिन्न जिलों में हजारों की संख्या में लूट, छिनतई, डकैती, हत्या व बलात्कार, छेड़खानी जैसी अपराध हो रहे है। अपराध पर लगाम लगाने में बिहार सरकार नाकाम साबित हो रही है।
आज इसी कारणों से पटना साहिब राष्ट्रीय जनता दल द्वारा शहीद भगत सिंह चौक पर सैकड़ो की संख्या में आरजेडी नेता धरना पर बैठे हैं। धरना में बैठे राजद नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मांग करते है वे जल्द से जल्द बढ़ते अपराध पर लगाम कसे नहीं तो वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे। धरना का नेतृत्व पूर्व पार्षद सह पूर्व प्रदेश महासचिव बलराम चौधरी एवं संचालन वरिष्ठ नेता मो जावेद ने किया। इस मौके पर उमेश पंडित, प्रदीप जी, रजनीश जी, रणधीर जी सहित अन्य नेतागण भी मौजूद थे।





