पटना सिटी। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के समीप एक कबाड़ गोदाम में रखी गयी एक बोलेरो गाड़ी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना सोमवार की ...
पटना सिटी। अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरोमाइल के समीप एक कबाड़ गोदाम में रखी गयी एक बोलेरो गाड़ी में आग लगने से अफरातफरी मच गई। घटना सोमवार की देर रात की है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की दो यूनिट मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो सका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय पर आग पर काबू नही पाया जाता तो आसपास के इलाकों में भी नुकसान पहुंच सकता था। वहीं दूसरी ओर होलिका दहन के दिन कई स्थानों पर कचरे में तो कहीं पेड़ में आग लगी। जिसे फायर कर्मियों ने तुरंत आग पर काबू पा लिया।




