पटना। 9वीं बटालियन एनडीआरएफ और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, द्वारा मंगलवार को संयुक्त रूप से गिद्धा, भोजपुर स्थित पेट्रोलियम प्...
पटना। 9वीं बटालियन एनडीआरएफ और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड, द्वारा मंगलवार को संयुक्त रूप से गिद्धा, भोजपुर स्थित पेट्रोलियम प्लांट में रासायनिक व अग्नि दुर्घटना आपदा पर एक संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल में एनडीआरएफ और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड के साथ अग्निशमन सेवा, एचपीसीएल के कर्मचारियों ने बढ-चढकर हिस्सा लिया तथा इसे सफल बनाया।
मॉक ड्रिल के दौरान गिद्दा, भोजपुर स्थित एच पी सी एल पेट्रोलियम प्लांट में गैस लीकेज दुर्घटना का दृश्य चित्रित किया गया था। प्रतिभागी एजेंसियों ने बेहतर समन्वय स्थापित कर इस आपदा से निपटने का कुशल अभ्यास किया। 9वीं बटालियन एनडीआरएफ टीम का नेतृत्व श्री जय प्रकाश प्रसाद, सहायक कमान्डेंट ने किया। इस अभ्यास के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के पहलूओं का भी पूरा ध्यान रखा गया।
एनडीआरएफ 9वीं बटालियन के कमांडेंट विजय सिन्हा ने जानकारी दी कि इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में काम कर रही विभिन्न एजेन्सियों के बीच परस्पर समन्वय तथा कार्यक्षमता को और बढाना है ताकि वास्तविक आपदा के दौरान जानमाल के नुकसान को रोका जा सके। उन्होंने आगे बताया कि मंगलवार को एनडीआरएफ बचावकर्मियों द्वारा एच पी सी एल के कर्मचारियों को एमएफआर (Medical First Responder) की भी जानकी दी गई, जिसमे उन्हें किसी भी जरूरतमंद व्यक्तियों की सहायता हेतु ब्लड कंट्रोल, पी.एच.टी., सी पी आर, लिफ्टिंग एण्ड मूविंग,ड्रेसिंग और बैंडेज की जानकारी दी।






