पटना सिटी। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के साईक्रेटिक विभाग में मरीजों के भर्ती करने के लिए नशा मुक्ति केंद्र के ऊपरी तल्ले पर...
पटना सिटी। अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के साईक्रेटिक विभाग में मरीजों के भर्ती करने के लिए नशा मुक्ति केंद्र के ऊपरी तल्ले पर 30 बेड की व्यवस्था की गई है। इस संबंध में अस्पताल अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल 30 बेड लगाया गया है। अगर मरीजों की संख्या में इज़ाफ़ा होती हैं तो जरूरत के अनुसार बेड संख्या बढ़ायी जाएगी। वही दूसरी ओर केंद्र के नोडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार ने बताया कि इसमें मानसिक रोग के मरीजों के साथ साथ नशे की लत वाले मरीजों को भी भर्ती कर उपचार किया जाएगा।




