Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


गंगा नदी में डूब रहे युवक की भद्र घाट में तैनात एनडीआरएफ की टीम ने बचाई जान

पटना। शनिवार की सुबह 9वी वाहिनी एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए पटना में गंगा नदी में एक डूबते ...


पटना।
शनिवार की सुबह 9वी वाहिनी एनडीआरएफ के बचावकर्मियों ने सूचना प्राप्त होते ही त्वरित कार्यवाही करते हुए पटना में गंगा नदी में एक डूबते हुए युवक को सही सलामत बाहर निकाला। शनिवार की सुबह एक व्यक्ति ने पटना गांधी सेतु से सुसाइड करने के नियत से गंगा नदी में छालांग लगा दिया। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने इस घटना को देखा और डूबते हुए व्यक्ति की मदद के लिए चिल्लाना शुरू किया। उनकी आवाज को सुनकर वहीं नीचे नदी किनारे मौजूद एक व्यक्ति अपनी मोटर साइकिल से तुरंत नजदीक ही मौजूद एनडीआरएफ कैम्प भद्र घाट आ कर इसकी सूचना दी। 


कैम्प में ड्यूटी पर तैनात आरक्षक संजीव सैनी तथा सहायक उपनिरीक्षक विजय झा उसी व्यक्ति के मोटर साइकिल पर बैठ कर रस्सी और लाइव बॉय (बचाव उपकरण) के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और बिना समय गंवाए एनडीआरएफ के बचाव कर्मी आरक्षक संजीव कुमार तुरंत नदी में कूद पड़े। साथ ही साथ कैंप कमांडर सहायक उप निरीक्षक रामबली रेस्क्यू बोट व बचाव उपकरण अन्य बचाव कर्मियों के साथ नदी के जरिए घटना स्थल पर पहुंचे ताकि डूबते व्यक्ति को नदी के तेज धार में बह जाने से रोका जा सके। किन्तु एनडीआरएफ बचाव कर्मी आरक्षक संजीव सैनी ने डूबते हुए व्यक्ति को पकड़ने में सफलता प्राप्त की और फिर वहां उपस्थित अन्य बचावकर्मी एवं आम लोगों की मदद से उसे सही सलामत बाहर निकाला।


कमांडेंट विजय सिन्हा ने बताया कि एनडीआरएफ की एक सब टीम गंगा नदी पर बने भद्र घाट पर इस तरह की घटना को रोकने के लिए ही तैनात की गई है।उन्होंने कहा एनडीआरएफ के बचावकर्मी किसी भी परिस्थिति में बिना घबराए बहादुरी के साथ हमेशा निस्वार्थ भाव से लोगों की जान बचाने और मदद करने के लिए तत्पर रहते हैं क्योंकि हमारा ध्येय है... " आपदा सेवा सदैव " ।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now