फ़ाइल फ़ोटो पटना सिटी। माँ सरस्वती की प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए विभिन्न घाटों पर अनुमंडल प्रशासन की ओर से कृत्रिम तालाब का निर्माण कराय...

फ़ाइल फ़ोटो
पटना सिटी। माँ सरस्वती की प्रतिमाओं को विसर्जन करने के लिए विभिन्न घाटों पर अनुमंडल प्रशासन की ओर से कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया जा रहा हैं। जहाँ विभिन्न संगठनों, स्कूल, कॉलेज व होस्टलों की प्रतिमाएं विसर्जित की जाएगी। पटना सिटी एसडीओ मुकेश रंजन ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में लॉ कॉलेज घाट के समीप, भद्र घाट के पूरब, खाजेकलां घाट के समीप, कंगन घाट के पूरब पत्थर घाट व दमराही घाट पर कृत्रिम तालाब का निर्माण कराया जाएगा। तालाब निर्माण की जिम्मेवारी पटना नगर निगम को सौंपा गया है। एसडीओ ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर और भी कृत्रिम तालाबों का निर्माण कराया जाएगा।



