Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में जादूगर जूनियर गोगिया सरकार ने दी दस्तक, रविवार से लोगों के बीच बिखेरेंगे जादुई कला

पटना सिटी। खाजेकलां स्थित कृष्णा टॉकीज में जादूगर जूनियर गोगिया सरकार अपने जादुई कला को बिखरने के लिए रविवार से तैयार हैं। इस संबंध में प्र...


पटना सिटी।
खाजेकलां स्थित कृष्णा टॉकीज में जादूगर जूनियर गोगिया सरकार अपने जादुई कला को बिखरने के लिए रविवार से तैयार हैं। इस संबंध में प्रेस वार्ता कर जादूगर जूनियर गोगिया सरकार ने बताया कि इस बार नया आइटम लेकर आए हैं। जिसमें मुख्य रुप से हवा में नाचती हुई छड़ी, जनसमूह में से 06 से 08 वर्ष तक के बच्चों को हवा में उड़ा देना, एक तय उम्र के बच्चे 
को चयनित कर उसे एक शीशे से आर-पार कर देना, जादूगर का हवा में उड़ जाना सहित अन्य रोमांचकारी करतब दिखाया जाएगा। काला जादू को भी दिखाया जाएगा। समाज में फैले हुए अंधविश्वास को जादू कला के माध्यम से दूर करने की एक कोशिश है। इस अवसर पर प्रबंधक बंटी निनानिया ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक नंदकिशोर यादव, पटना नगर निगम की महापौर सीता साहू एवं पटना सिटी अनुमंडल पदाधिकारी अमित रंजन करेंगे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now