Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सड़क बनाने व होल्डिंग टैक्स में वृद्धि को वापस लेने के लिए आरजेडी ने किया धरना प्रदर्शन

पटना सिटी। राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पटना सिटी के गाय घाट स्थित डंका इमली इलाके में प्रमुख मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। वही इस मौके...


पटना सिटी।
राष्ट्रीय जनता दल द्वारा पटना सिटी के गाय घाट स्थित डंका इमली इलाके में प्रमुख मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। वही इस मौके पर पूर्व मंत्री व राजद नेता श्याम रजक भी मौजूद रहे। जहां राजद के नेताओं ने दो प्रमुख मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया है। वही गाय स्थित सैदपुर पहाड़ी नाला को ढ़ककर सड़क बनाने के साथ साथ होल्डिंग टैक्स की वृद्धि के प्रस्ताव को वापस लेने की भी मांग की। 


जहां राजद नेताओ का कहना था कि पूर्व में सैदपुर पहाड़ी नाला में बड़ा हादसा हो चुका है फिर भी सरकार के कानों तक जु नही रेंगी। वही सरकार बड़ा हादसा होने का इंतजार कर रही है। अगर नाले को ढ़ककर सड़क बनाई जायेगी तो सड़क चौड़ीकरण में विस्तार होगा साथ ही यात्रियों को ज़ाम से निजात मिलेगी।


वही पूर्व मंत्री व राजद नेता श्याम रजक ने पेट्रोल डीजल व गैस सिलेंडर के दामों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। जहां उनका कहना था कि भाजपा की सरकार गरीब विरोधी सरकार है आज पेट्रोल 100 रुपये लीटर हो चुकी है वही गैस सिलेंडर में बेतहाशा वृद्धि होने से लोगो का बजट बिगड़ गया है। वही भाजपा के नेताओं ने चुप्पी साधी हुई है। राजद द्वारा लगातार मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है अगर फिर भी सरकार नही सुनी तो विधान सत्र के दौरान आवाज उठाने का काम किया जाएगा।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now