Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में कृत्रिम तालाब में की जा रही माँ सरस्वती की प्रतिमा का विसर्जन, कृत्रिम तालाब से लोगों में आक्रोश

पटना। राजधानी पटना में माँ सरस्वती पूजा धूमधाम के साथ मनाए जाने के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा है। वही सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशानु...


पटना।
राजधानी पटना में माँ सरस्वती पूजा धूमधाम के साथ मनाए जाने के बाद प्रतिमा विसर्जन किया जा रहा है। वही सरकार द्वारा जारी किए गए आदेशानुसार बिना बैंड बाजों के शांतिपूर्ण तरीके से प्रतिमा विसर्जन की जा रही है। वही पटनासिटी के भद्र घाट पर कृत्रिम तालाब बनाया गया है जहां सभी प्रतिमा का विसर्जन हो रहा है। वही विसर्जन कर रहे श्रंद्धालुओं में कृत्रिम तालाब को लेकर खासा आक्रोश है। जहां उनका कहना था कि सरस्वती पूजा को लेकर शिक्षण संस्थान समेत कई अन्य जगहों पर प्रतिमा स्थापित कर पूजा अर्चना किया गया। वही प्रतिमा विसर्जन के लिए सरकार के आदेशानुसार नगर निगम द्वारा काफी छोटा कृत्रिम तालाब बनाया गया है जिसमे सही ढंग से प्रतिमा विसर्जन नही हो पा रहा है। जहां लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए बताया कि गंगा नदी को प्रदूषित होने से बचाने को लेकर कृत्रिम तालाब का निर्माण हुआ है पर उसमें भी सिर्फ खानापूर्ति किया गया है जिसको लेकर लोगों में आक्रोश है जहां उन्होंने मांग किया है कि कृत्रिम तालाब को और बड़ा बनाया जाए जिससे सही ढंग से विसर्जन किया जा सके। वही घाट किनारे पूजा सामग्री बिखरा पड़ा हुआ है जिस पर निगम कर्मी अनदेखा कर रहे है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now