पटना सिटी। आलमगंज थाना पुलिस ने एनएमसीएच व गुलजारबाग के पास से लावारिस अवस्था में पड़े दो अधेर का शव अलग-अलग जगहों से बरामद किया है। पुलिस न...
पटना सिटी। आलमगंज थाना पुलिस ने एनएमसीएच व गुलजारबाग के पास से लावारिस अवस्था में पड़े दो अधेर का शव अलग-अलग जगहों से बरामद किया है। पुलिस ने शव को पंचनामा करने के बाद पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि अस्पताल के पूर्वी दीवार के पास स्थानीय लोगों ने सुबह में शव होने की सूचना दी थी जिसकी सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस टीम ने देखा कि लगभग पचास वर्षीय अधेड़ का शव पड़ा है । इसके बाद शाम लगभग चार बजे गुलजारबाग स्थित एक मार्केट के पास शव होने की सूचना मिली यहां भी पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में लिया दोनों शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एनएमसी भेज दिया गया है।




