Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


अवैध शराब बिक्री व भंडारण मामले में पुलिस ने की कार्रवाई, चार लोगों को किया गिरफ्तार

पटना सिटी। चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब से घघा गली जाने वाले मार्ग में स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर 124 कार्टून अंग्रेजी शराब बर...


पटना सिटी।
चौक थाना क्षेत्र के मंगल तालाब से घघा गली जाने वाले मार्ग में स्थित एक मकान में पुलिस ने छापेमारी कर 124 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया है। थानाध्यक्ष गौरी शंकर प्रसाद गुप्ता ने बताया कि जेल में बंद शराब माफिया जयकांत राय के सील मकान में मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में छापेमारी की गई। जिसमें 124 कार्टून अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। जो कि लगभग 1100 लीटर है। छापेमारी के बाद मकान को फिर से सील कर दिया गया है।
जबकि शराब माफिया जेल में बंद है। जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी। मकान के बाहर से शराब का धंधा करने वालों की गिरफ्तारी के लिए भी छापेमारी की जा रही है।
वहीं दूसरी ओर आलमगंज थाना की पुलिस ने 4 लोगों को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि मीना बाजार जल्ला रोड से शराब पैकिंग कर रहे दीपक कुमार व सरयुग उर्फ छोटू साव को 21 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है। जबकि राजा घाट से 18 लीटर देसी शराब के साथ रमेश रेड्डी व विक्की पासवान को गिरफ्तार किया गया है।


 

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now