Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पेट्रोल-डीजल में हुए महंगाई पर सरकार को घेरेंगे तेजस्वी, साइकिल चलाकर पहुंचे विधानसभा

पटना। बिहार विधान मंडल का एक महीने तक चलने वाला सत्र 19 फरवरी से शुरू हो चुका है। विपक्षी पार्टियां शिक्षा, रोजगार, कृषि बिल और महंगाई को ल...


पटना।
बिहार विधान मंडल का एक महीने तक चलने वाला सत्र 19 फरवरी से शुरू हो चुका है। विपक्षी पार्टियां शिक्षा, रोजगार, कृषि बिल और महंगाई को लेकर सत्र के पहले दिन से ही सरकार को लगातार गिर रही है।


पेट्रोल व डीजल के बढ़ते कीमतों के विरोध में आज बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपने आवास से साइकिल पर सवार होकर बिहार विधानसभा पहुंचे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि निर्धनों को चूसने वाली धन वालों की प्रियतम सरकार ने पेट्रोल, डीजल व गैस की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम आदमी को मरने पर मजबूर कर दिया है। डबल इंजन सरकार गरीबों को लूट-लूट कर पूंजीपतियों के लिए बैटिंग कर रही है।


गौरतलब है कि इससे पहले भी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पेट्रोल-डीज़ल व रसोई गैस के बढ़े कीमत के विरोध जताने के लिए ट्रैक्टर चलाकर विधानसभा पहुंचे थे। लेकिन बिहार विधानसभा के मुख्य द्वार पर पदाधिकारियों व सुरक्षा कर्मियों ने तेजस्वी यादव को ट्रैक्टर लेकर अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी। इसके बाद तेजस्वी यादव ट्रैक्टर को मुख्य द्वार पर छोड़ कर तेजस्वी यादव अपनी गाड़ी से अंदर गए थे। विधानसभा पहुंचते ही उन्होंने सरकार को घेरते हुए कहा था कि सरकार महंगाई कम करने की बात कहकर सत्ता में आई थी। इसके बाबजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पेट्रोल-डीज़ल के बढ़े कीमतों पर चुपी साधे हुई हैं।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now