मधुबनी : जनता दल यूनाइटेड राज कार्यकारिणी के सदस्य पार्टी के वरिष्ठ नेता कमाल परवेज के नेतृत्व में श्री दरबार टोला पंडोल मधुबनी में दर्जन...
मधुबनी : जनता दल यूनाइटेड राज कार्यकारिणी के सदस्य पार्टी के वरिष्ठ नेता कमाल परवेज के नेतृत्व में श्री दरबार टोला पंडोल मधुबनी में दर्जनों लोगों मो नौशाद आलम के नेतृत्व में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की इस अवसर पर आयोजित एक भव्य कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। अपने संबोधन में कमाल परवेज ने कहा कि पार्टी में आज शामिल हुए लोगों का स्वागत किया उन्होंने कहा कि आज अधिकांश लोग अल्पसंख्यक एवं युवा वर्ग से शामिल हुए हैं। या इस बात का प्रमाण है कि अल्पसंख्यक समुदाय का विश्वास आदरणीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं उनकी नीतियों सिद्धांतों पर बढ़ा है। कमाल परवेज ने आगे कहा कि नीतीश कुमार के 15 वर्षीय शासन काल बिहार का संपूर्ण विकास हुआ है। जीवन का कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जब विकास की अछूता रहा है राज में कानूनों का राज स्थापित हुआ है नीतीश कुमार न्याय के साथ विकास के मार्ग को पर अग्रसर है परवेज ने आगे कहा कि 15 वर्ष पहले बिहार को याद कीजिए। लालू राबड़ी राज्य में ना तो बिहार में सड़क थी ना अस्पताल थी और ना ही शिक्षा व्यवस्था थी। लेकिन आज बिहार बदल चुका है। शहर को तो छोड़िए गांव गांव तक चकाचक सड़कों के जाल बीक्ष चुकी है राज के किसी भी जिला मुख्यालय से मात्र 5 घंटों में पटना पहुंचा जा सकता है पहले जो सरकारी अस्पताल थे उनकी स्थिति इतनी बदतर थी कि मरीज उधर देखना भी पसंद नहीं करते थे लेकिन आज स्थिति इतनी अच्छी है कि सरकारी अस्पताल में बेड काम पर हैं सदस्यता ग्रहण करने वाले प्रमुख लोगों में मो नौशाद आलम,मो साकिव,मो तौकिर,मो अख्तर, सहित दर्जनों लोगों ने सदस्यता ग्रहण किया। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष मुरसलीन अहमद गुड्डू, प्रखंड अध्यक्ष अल्पसंख्यक मो नासिर,हसन अहमद राजा गुप्ता रामप्रवेश पटेल मो कलिम अनीरूध दास इत्यादि लोग शामिल थे




