Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पुलिस ने 200 ग्राम गांजा के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार 

पूर्णिया। पुलिस कप्तान दया शंकर ने पूर्णिया में अपना योगदान देते ही जिले में शराब एवं नशीले पदार्थो की बरामदगी/तस्करो एवं अपराधकर्मियों की ग...


पूर्णिया।
पुलिस कप्तान दया शंकर ने पूर्णिया में अपना योगदान देते ही जिले में शराब एवं नशीले पदार्थो की बरामदगी/तस्करो एवं अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु सख्त दिशा निर्देश दिये हैं। पुलिस कप्तान के दिशा निर्देश के बाद जिले के सभी अनुमंडल पुलिस


 पदाधिकारी/थानाध्यक्ष /ओ.पी अध्यक्ष हरकत में आ गए। दिशा निर्देश के आलोक में मरंगा थाना प्रभारी राजीव आजाद ने कार्यवाही करते हुए गांजा कारोबारी जितेंद्र मिश्र,थाना-मरंगा को धर दबोचा।

 राजीव आजाद की माने तो गांजा कारोबारी पुलिस गश्ती दल को देखते ही संदिग्ध तरीके से भागने का प्रयास करने लगा।


 जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ा। वही पुलिस ने अभियुक्त की तलाशी ली तो उसके पास से कुल- 200 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्त ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपना नाम- जितेंद्र मिश्र, पिता-सत्यदेव मिश्र, साकिन बर्मा कॉलोनी, थाना-मरंगा, ज़िला-पूर्णियाँ बताया।

 पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त जितेंद्र मिश्र और जप्त 200 ग्राम गांजा का विधिवत जप्ती सूची तैयार कर अभियुक्त को न्यायलय भेज दिया।

पूर्णिया से ब्यूरो रिपोर्ट श्याम नन्दन।


ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now