Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


NMCH में आठवें दिन भी चलाया कोविड-19 के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम

पटना सिटी। नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आठवें दिन भी कोविड-19 के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया गया। नोडल पदाधिकारी डॉ अखौरी पीके सिंहा ...


पटना सिटी।
नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आठवें दिन भी कोविड-19 के लिए वैक्सीनेशन कार्यक्रम चलाया गया। नोडल पदाधिकारी डॉ अखौरी पीके सिंहा ने बताया कि दोनों सेंटर पर मिलाकर कुल 127 लाभुकों को वैक्सीन दिया गया। उन्होंने बताया की राज्य स्वास्थ्य समिति सुमित के निर्देशानुसार अब दोनों सेंटर पर रोजाना वैक्सीनेशन अभियान चलेगा। अभी तक सप्ताह में निर्धारित दिन ही हुआ करता था। लाभुकों की संख्या बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान में शामिल होने के लिए निरीक्षण करने पहुंचे राज्य स्वास्थ्य प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने लाभुकों से सीधे बातचीत करते हुए कहा को वैक्सीन टीका पूरी तरह सुरक्षित है तथा अभी तक एइएफ आई के तहत कोई भी दुष्परिणाम सामने नहीं आया है। उन्होंने डॉक्टरों से इस अभियान में शामिल होकर लोगों को प्रेरित करने को कहा सेंटर पर सभी प्रोटोकॉल मेंटेन होने पर खुशी जताई। मौके पर प्राचार्य डॉक्टर हीरालाल महतो, अधीक्षक डॉक्टर विनोद कुमार सिंह एवं दोनों सेंटर के मेडिकल ऑफिसर मौजूद थे। नोडल सेंटर के एक नोडल पदाधिकारी डॉ मुकुल सिंह ने भी टीका लगवाया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now