Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


कृषि बिल वापसी की मांग को लेकर राजद कार्यकर्ताओं ने बनाया मानव श्रृंखला

पटना सिटी। नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर आज महागठबंध...


पटना सिटी।
नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर आज महागठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बिहार भर में मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव स्वयं हजारों कार्यकर्ताओं व नेताओ के साथ राजधानी पटना के बुद्ध स्मृति पार्क के पास मानव श्रृंखला में खड़े रहे। 


वहीं दूसरी ओर पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में भी किसान आंदोलन के समर्थन में राष्ट्रीय जनता दल एवं महागठबंधन द्वारा शनिवार को मानव श्रृंखला बनाया। इस दौरान मानव श्रृंखला में शामिल रहे पूर्व पार्षद सह राजद नेता बलराम चौधरी ने कहा कि आज तेजस्वी प्रसाद यादव के आह्वान पर कृषि बिल वापस लिए जाने की मांग को लेकर पटना सिटी में मानव श्रृंखला बनाया गया। उन्होंने कहा कि अन्नदाता जो कि किसान है, वह दिल्ली में पिछले 2 महीने से धरना के माध्यम से कृषि बिल वापस लेने की माँग पर अड़े हुए है। इसी किसानों के समर्थन में आज पूरे बिहार में मानव मानव श्रृंखला का आयोजन कर केंद्र सरकार को संकेत दे रहे हैं कि वे कृषि बिलों को वापस ले। आज किसान अन्नदाता मजबूर है। आज ये नरेंद्र मोदी की सरकार अडानी और अंबानी से बिक चुकी है। ऐसे सरकार को कृषि बिल वापस लेना होगा। मानव श्रृंखला के बावजूद भी अगर केंद्र सरकार कृषि बिलों को वापस नहीं लेती है तो आगे भी बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के नेतृत्व में हम सभी चरणबद्ध आंदोलन करेंगे। वही मानव श्रृंखला के सफल होने के सवाल पर बलराम चौधरी ने कहा कि किसानों के समर्थन में आयोजित मानव श्रृंखला पूरी तरह से सफल है श्रृंखला का आयोजन 30 मिनट के लिए की गई थी। इस श्रृंखला में किसान मजदूर और हर पार्टी के नेता व कार्यकर्ता ने भरपूर समर्थन दिया है। 

वरिष्ठ राजद नेता मोहम्मद जावेद ने कहा कि केंद्र द्वारा पारित तीन कृषि बिलों की वापसी को लेकर आज पटना साहिब में मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। इस दौरान मोहम्मद जावेद ने कहा कि जिस तरह से सरकार तीनों काला कृषि बिलों को देश के किसानों के माथे पर थोप जा रहा है और देश के किसानों को पंगु बना रही है। 


आज मानव श्रृंखला पूर्व प्रदेश राजद महासचिव राजन रजनीश कुमार राय, पूर्व पार्षद मुमताज जहाँ, मो०मेराज जया, मो० शमशाद, साबिर अली, शाहीन अनवर, मोहम्मद पिंकू, भूषण माली, एजाजुद्दीन सानू, नौशाद अहमद तज्जू, कुवॅर वल्लभ, मो० नियाज, बप्पी यादव, कन्हैया यादव, मो० रब्बानी, नाथून राय, कुंदन माली, विवेक शाह, राकेश साह, शमीम मुन्ना सहित सैकड़ो आरजेेडी कार्यकर्ता शामिल थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now