Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सर्किल इंस्पेक्टर पिता ने बेटी को ऑन ड्यूटी किया गर्व से सैल्यूट, फ़ोटो हुआ वायरल

न्यूज़ डेस्क। बच्चों को सफलता के मुकाम पर पहुंचने पर सबसे ज्यादा खुशी उनके माता-पिता को मिलती है। ऐसा ही एक वाक्य आज साबित हुआ है, जो वाकई म...


न्यूज़ डेस्क।
बच्चों को सफलता के मुकाम पर पहुंचने पर सबसे ज्यादा खुशी उनके माता-पिता को मिलती है। ऐसा ही एक वाक्य आज साबित हुआ है, जो वाकई में दिल को छू लेने वाला है। घटना आंध्र प्रदेश की है, जहां आंध्र प्रदेश पुलिस में तैनात सर्किल इंस्पेक्टर श्याम सुंदर ने जब अपनी ही बेटी को सलाम किया तो वहां मौजूद सभी की आंखें खुशी से भर आई। 


इस संबंध में आंध्र प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए ट्वीट कर फ़ोटो और जानकारी साझा की। जारी की गई ट्वीट में तस्वीर के साथ कहा गया है, " आंध्र प्रदेश पुलिस परिवार को साथ लाता है। सर्किल इंस्पेक्टर श्याम सुंदर अपनी ही बेटी जेसी प्रशांति को गर्व और सम्मान के साथ सलाम किया है, जो कि वर्तमान में डीएसपी है। "

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now