Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी के सैदपुर नहर में महिला के डूबने से मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

पटना सिटी। पटना सिटी में एक बड़ी अनहोनी हो गई है, जहां एक महिला की मौत नहर में गिरने से हो गई है। मृतिका की पहचान सुलतानगंज थाना क्षेत्र के ...


पटना सिटी।
पटना सिटी में एक बड़ी अनहोनी हो गई है, जहां एक महिला की मौत नहर में गिरने से हो गई है। मृतिका की पहचान सुलतानगंज थाना क्षेत्र के अंबेडकर कॉलोनी निवासी धर्मवीर मांझी की पत्नी गुड़िया देवी के रूप में की गई है। 


घटना के संबंध में स्थानीय लोगों ने बताया की शुक्रवार की रात करीब 09 बजे के लगभग एक दंपत्ति अपने गंतव्य स्थान की ओर जा रहे थे। इसी दरमियान एक महिला का पैर फिसल गया। जिसके बाद महिला गायघाट स्थित सैदपुर नहर में जा गिरी। महिला को नहर में गिरते ही उसके पति ने उसे बचाने की भरपूर प्रयास किया। परन्तु जिसके बाद पीड़ित पति ने घटना कि जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने बीते रात ही पीड़ित पति को नशे की हालत में गिरफ्तार कर ली। जबकिं नहर में डूबी महिला को खोजबीन करने के लिए पुलिस व प्रशासन की टीम गायघाट स्थित सैदपुर नहर में छानबीन व अभियान चलाकर उसके शव को बाहर निकलवाया। 


वहीं मामले में आलमगंज थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि गुड़िया देवी नाम की एक महिला गायघाट स्थित सैदपुर नहर के पास शौच कर रही थी। इसी दौरान उस महिला का पैर फिसल गया और वो नहर में जा गिरी। जिसके बाद उसे प्रशासन की टीम के द्वारा सर्च अभियान चलाकर महिला के शव को बाहर निकाल लिया गया हैं। मृतिका के पति की गिरफ्तारी के संबंध में सवाल पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मृतिका के पति धर्मवीर मांझी से पूछताछ करने के लिए आलमगंज थाना बुलाई थी।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now