Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


संतोष राय जदयू की सदस्यता किया ग्रहण

पटना। आज बक्सर (डुमराॅंव) जिला स्थित ईटाढ़ी निवासी श्री संतोष राय (श्री सरयु राय, स•वि•स• (झारखण्ड) के भतीजे) ने जनता दल (यू•) पूर्व प्रदेश अ...


पटना।
आज बक्सर (डुमराॅंव) जिला स्थित ईटाढ़ी निवासी श्री संतोष राय (श्री सरयु राय, स•वि•स• (झारखण्ड) के भतीजे) ने जनता दल (यू•) पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद श्री बशिष्ठ नारायण सिंह के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। श्री राय डुमराॅंव में सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से जुड़े रहे हैं। श्री राय ने मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व के प्रति आस्था व्यक्त करते हुए बताया कि आज बिहार में जनता दल (यू•) का कोई विकल्प नहीं है। 


पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद श्री बशिष्ठ नारायण सिंह ने श्री राय का पार्टी में स्वागत करते हुये श्री राय को बक्सर जिला में सरकार द्वारा चलाये जा रहे जल-जीवन-हरियाली योजना में सहयोग करने की बात कही तथा कहा कि आज समाज के हर तबके के जागरूक लोग जनता दल (यू•) से लगातार जुड़ रहे हैं। उक्त अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ नवीन कुमार आर्य, बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह, कमल नोपानी, ओम प्रकाश सिंह सेतु, प्रभात रंजन झा, नजम इकबाल, मनोरंजन गिरी एवं शिव गुप्ता सहित पार्टी के दर्जनों नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now