Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


तमंचे के बल पर कुरकुरे से भरा पिकअप लूटने वाले अपराधी एक पिस्तौल व कारतूस के साथ गिरफ्तार

पटना सिटी। राजधानी पटना में अपराध चरम सीमा पर है। यही कारण है आए दिनों अपराधियों द्वारा नए-नए अपराधिक वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा ...


पटना सिटी।
राजधानी पटना में अपराध चरम सीमा पर है। यही कारण है आए दिनों अपराधियों द्वारा नए-नए अपराधिक वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। ताजा मामला बाइपास थाना क्षेत्र के मर्चा मर्ची रोड की है, जहाँ बीते दिनों कुरकुरे से लदे पिकअप गाड़ी को अपराधियों ने तमंचे के बल पर चालक के साथ मारपीट कर पिकअप गाड़ी को लेकर फरार हो गए थे। लूटपाट की सूचना मिलते ही बाईपास थाना पुलिस ने लुटे गए पिकअप गाड़ी और लुटेरों की तलाश में जुट गई थी। जिसके बाद बाईपास थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिल गई और लूटे गए कुरकुरे से भरे पिकअप गाड़ी को खीरी थाना क्षेत्र से पकड़ा लिया गया है। वहीं वाहन के साथ तीन लुटेरा को भी पुलिस ने बरामद किया है जिसके पास से पुलिस ने लूट में प्रयुक्त दो मोटर साइकिल, एक पिस्टल समेत जिंदा कारतूस भी बरामद किया है। 

बताते चले के इस मामले में दो लुटेरे को गौरीचक थाना में मामला दर्ज कर रखा गया है तो वही एक लूटेरा को बायपास थाना में मामला दर्ज कर रखा गया है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच पड़ताल कर आगे की करवाई की जा रही है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now