पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे बाढ़ से आ रही है, जहाँ ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना बाढ़ ...
पटना। बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे बाढ़ से आ रही है, जहाँ ड्यूटी पर तैनात एक सब इंस्पेक्टर को हथियारबंद अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना बाढ़ रेलवे स्टेशन के पास की है। हालांकि इस घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रेल पुलिस में तैनात सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह शनिवार की रात बाढ़ रेलवे स्टेशन के बाहर ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान कुछ लोग शराब पीकर स्टेशन कैंपस में घुस गए और नशे की हालत में हंगामा करने लगे। जिसके बाद विपिन सिंह अज्ञात अपराधियों को जब घटनास्थल से खदेड़ कर स्टेशन परिसर में वापस लौटे तो एक अज्ञात अपराधी उन पर फायरिंग कर दी।बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग की गई गोली सब इंस्पेक्टर विपिन कुमार सिंह के कंधे के नीचे लगी। इस घटना में वो गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद आनन-फानन में बेहतर इलाज के लिए उन्हें गंभीर हालत में पटना के पीएमसीएच लाया गया। गोलीबारी की घटना में सब इंस्पेक्टर के घायल होने की पुष्टि करते हुए रेल थाना प्रभारी तारकेश्वर मिश्रा ने बताया कि उन्हें कंधे के नीचे गोली लगी है। फिलहाल उनका इलाज पटना के अस्पताल में चल रहा है। साथ ही रेल एसपी भी पूरे घटनाक्रम की जांच कर रहे है।




