Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


मांगे मनवाने के लिए NMCH के PG डॉक्टरों ने निकाला कैंडल मार्च, जताया विरोध

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर बिहार के सभी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में कार्यरत जूनियर डॉक्टर पिछले 5 दिनों से अनि...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
स्टाइपेंड बढ़ोतरी की मांग को लेकर बिहार के सभी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल में कार्यरत जूनियर डॉक्टर पिछले 5 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इस कारण से राजधानी पटना के सबसे बड़े अस्पताल पीएमसीएच और दूसरे बड़े अस्पताल एनएमसीएच में भी डॉक्टरों के हड़ताल के कारण सन्नाटा पसरा है। वही दूसरी ओर स्टाइपेंड बढोतरी की मांग को लेकर आज देर शाम पटना सिटी के अगमकुआं स्थित नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में जूनियर डॉक्टरों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध जताया। साथ ही मौके पर जूनियर डॉक्टरों ने बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और तत्काल मांगों को पूरी किए जाने की भी अपील किया। 

जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ रामचंद्र कुमार ने राज्य सरकार के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि वर्ष 2017 में ही प्रत्येक 03 वर्षो पर स्टाइपेंड बढ़ाए जाने का राज्य सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी किया था। जारी आदेश के बावजूद भी राज्य सरकार जूनियर डॉक्टरों के स्टाइपेंड बढ़ोतरी में आनाकानी कर रही है। 


एनएमसीएच के पीजी छात्र डॉ• कृतिका झा ने भी बताया कि राज्य सरकार के द्वारा जारी आदेशानुसार जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बीते 01 जनवरी 2020 से ही बढ़ जाना चाहिए था। लेकिन 01 साल बीत जाने के बाद भी अब तक स्टाइपेंड में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई हैं। मौके पर कैंडल मार्च निकाल रहे डॉक्टरों का कहना था कि राज्य सरकार जल्द ही इस मामले में फैसला ले ताकि मरीजों को हो रही परेशानियों का जल्द निदान किया जा सके।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now