पटना (न्यूज सिटी)। भारतीय मजदूर संघ, पटना जिला इकाई की कार्यकर्ताओं की बैठक आज प्रदेश कार्यालय प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जि...
पटना (न्यूज सिटी)। भारतीय मजदूर संघ, पटना जिला इकाई की कार्यकर्ताओं की बैठक आज प्रदेश कार्यालय प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व जिला मंत्री विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी। इस दौरान मजदूरों से संबंधित कई ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा की गई। सभा को क्षेत्रीय संगठन मंत्री गणेश मिश्रा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश सिन्हा, प्रदेश महामंत्री उमा प्रसाद वाजपेई ने संबोधित लिए। संगठन मंत्री मजदूरों के प्रति हो रहे अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने का ऐलान करते हुए प्रदेश को एक रोड मैप तैयार करने को कहा गया है।
सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री विनोद कुमार सिंह ने कहा कि वर्तमान सरकार ने बिहार विधानसभा चुनाव में उन्नीस लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का घोषणा व वायदा किया था। इस वायदा को याद दिलाते हुए कहा कि बिहार में जितनी भी कंपनियां है, चाहे वो कंस्ट्रक्शन वर्क से हो या अन्य क्षेत्रों से हो। वैसे सभी कंपनियां अपने साथ ही दूसरे जगह से अधिकांशतः मजदूर लेकर आए हुए हैं और उनसे यहां कार्य करा रहे है। ऐसी स्थिति में रोजगार का वादा कैसे पूरा होगा। बिहार के मजदूर तो बेरोजगार ही रह रहें हैं।
उपरोक्त बिंदुओं पर गौर फरमाते हुए जिला मंत्री विनोद कुमार सिंह ने राज्य सरकार से मांग की है कि वे राज्य के बाहर के कंपनियों के लिए इस आशय का एक आदेश जारी करे कि बिहार में कार्यरत कंपनियां कम से 50 प्रतिशत बिहार के मजदूरों से बहाल कर उनसे काम लिया जाए। ताकि बिहार में भी लोगो को रोजगार के लिए भटकना न पड़े। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष नीरज कुमार ने किया। इस अवसर पर कोषाध्यक्ष संजय सिन्हा, प्रदेश उपाध्यक्ष बलराम पाण्डेय, सहायक जिला मंत्री पप्पू वर्मा तथा अन्य महासंघों के पदाधिकारी एवं सदस्यगण उपस्थित थे।





