Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


जदयू नेताओं ने स्वस्थ्य चरित्र के निर्माण का लिया संकल्प

पटना (न्यूज सिटी)। स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर पटना महानगर जदयू की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन कर जदयू नेताओं से स्वस्थ्य चरित्र के...


पटना (न्यूज सिटी)।
स्वामी विवेकानंद के जयंती के अवसर पर पटना महानगर जदयू की ओर से एक कार्यक्रम का आयोजन कर जदयू नेताओं से स्वस्थ्य चरित्र के निर्माण करने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जदयू महानगर अध्यक्ष अमर कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर जदयू महानगर अध्यक्ष श्री सिन्हा ने कहा कि स्वामी विवेकानंद आधुनिक भारत में युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी देश के सामाजिक, राजनीतिक तथा आर्थिक बदलाव में युवाओं की भूमिका निर्णायक होती है। उन्होंने स्वामी विवेकानंद को एक महान समाज सुधारक बतलाते हुए कहा कि उनका अध्यात्म देश और मानव सेवा की बुनियाद पर टिका हुआ है और इसकी प्रासंगिकता सदैव बनी रहेगी। इस मौके पर अमित कुमार, अरविन्द सिंह, जितेन्द्र पटेल, सुषमा सिन्हा, अजय सिंह चन्द्रवंशी, शंभु चौधरी, संजीव कुमार, बब्लू सिंह, मनीष कुमार, अवधेश सिन्हा, रंजीत कुमार, सुदामा प्रसाद, सुजीत कुमार, विक्की पटेल व अभय यादव ने भी स्वामी विवेकानंद को नमन किया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now