पटना (न्यूज सिटी)। 8-सुपौल संसदीय क्षेत्र से जनता दल (यू•) के सांसद दिलेश्वर कामैत को राज्य पार्लियामेन्टरी बोर्ड अध्यक्ष के पद पर मनोनित क...
पटना (न्यूज सिटी)। 8-सुपौल संसदीय क्षेत्र से जनता दल (यू•) के सांसद दिलेश्वर कामैत को राज्य पार्लियामेन्टरी बोर्ड अध्यक्ष के पद पर मनोनित किए जाने पर पूर्व विधान पार्षद प्रो• रामवचन राय, प्रदेश महासचिव डाॅ नवीन कुमार आर्य, सांसद चन्देश्वर प्रसाद चन्द्रवंशी, पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय और रामप्रित मंडल ने बधाई दिया है। अपने बधाई संदेश में बिहार के विकास पुरूष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी एवं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचन्द्र प्रसाद सिंह की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए अपने वक्तव्य में उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के एक सच्चे सिपाही को सम्मानित करने का काम किया है। इनके मनोनयन से राज्य के पार्टी कार्यकत्र्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। बधाई देने वालों में परिवहन मंत्री शीला मंडल, रूदल राय, संतोष महतो, पप्पु निषाद, संजय मालाकार, राजेश पाल, डाॅ भारती मेहता, शिवशंकर निषाद, किशोर कुमार लहेरी, मोहन प्रसाद राजभर, सुरेन्द्र अदरखी एवं मुकेश टिकुलीहार सहित सैकड़ों नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।




