पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वेतन भुगतान की मांग को लेकर पटना नगर निगम के सिटी अंचल के स्थायी व दैनिक मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। स...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। वेतन भुगतान की मांग को लेकर पटना नगर निगम के सिटी अंचल के स्थायी व दैनिक मजदूरों ने विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सोमवार को कर्मियों ने अंचल कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन के बाद सभा की। मजदूर समन्वय समिति के लोगों ने कहा कि कर्मियों कि समय से वेतन नहीं मिलने से परेशानी हो रही है। प्रवक्ता जितेंद्र कुमार ने कहा कि स्थाई कर्मियों व पेंशन धारियों को नवम्बर माह व दिसम्बर को वेतन भुगतान 30 दिसम्बर तक नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। सह संयोजक मंगल पासवान ने कर्मियों से एकजुट रहने, अफवाह से बचने और संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। सभा को नीरज वर्मा, धर्मवीर, अरविंद प्रसाद, उदय साह,गौरव कुमार, सन्नी कुमार, मीना देवी, जमीला खातून ने भी संबोधित किया।




