Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी : क्लोन चेक के माध्यम से खाता से 50 लाख की अवैध निकासी, जाँच में जुटी पुलिस

पटना सिटी (न्यूज सिटी)। साइबर क्राइम के शिकार कई लोग हर दिन हो रहे हैं। लेकिन साइबर क्रिमिनल पर कहीं ना कहीं प्रशासन के पहुंच से बाहर हैं। ...


पटना सिटी (न्यूज सिटी)।
साइबर क्राइम के शिकार कई लोग हर दिन हो रहे हैं। लेकिन साइबर क्रिमिनल पर कहीं ना कहीं प्रशासन के पहुंच से बाहर हैं। इसके लिए आए दिन लोग साइबर क्रिमिनल के शिकार हो रहे हैं। वही चौक थाना क्षेत्र के बेगमपुर निवासी रामाधार शर्मा दो दिन पूर्व में रुपया निकासी का मैसेज मिला तो बैंक में जाकर बैंक खाता को अपडेट कराया। तब पता चला कि उनके खाते से चेक के माध्यम से 50 लाख रुपए की निकासी कर ली गयी है। जिसके बाद पीड़ित ने जालसाजी एवं धोखाधड़ी किए जाने का मामला चौक थाना की पुलिस को दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। रामाधार शर्मा ने पुलिस को बताया है, कि उनके बैंक खाता से दिसंबर माह में पांच चेक के माध्यम से कुल 50 लाख रुपए की अवैध तरीके से निकासी की गयी है। जबकि उनका कहना है कि जिस चेक नंबर से रुपए की निकासी हुई है, उस नंबर की चेक की मूलप्रति उनके पास सुरक्षित है। उन्होंने किसी व्यक्ति या फिर फर्म को चेक काट कर नहीं दिया है। उनका बैंक खाता मोर्चा रोड पंजाब नेशनल बैंक में है। संभावना जताई जा रही है कि चेक क्लोन कर रुपए की निकासी की गयी है। इस तरह के गिरोह का लोग आए दिन शिकार हो रहे हैं। चौक थाना की पुलिस ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में यूपी के विजनौर में चेक क्लियर किया गया है। लेकिन बैंक के मैनेजर से बात करने पर सही चेक से निकासी की बात आया है। फिलहाल इस मामले में जांच किया जा रहा है। 

विदित हो कि एक सप्ताह पूर्व पटना सिटी के आरपीएम कॉलेज की एक प्रोफेसर के खाते से हैंकरों ने करीब 45 लाख रुपए की अवैध निकासी कर ली है। इस मामले में पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची थी, कि गबन का दूसरा मामला सामने आया है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now