Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


सशस्त्र सीमा बल के 57वें स्थापना दिवस पर पटना सीमांत कार्यालय को मिला तीन ट्राफी

पटना (न्यूज सिटी)। सशस्त्र सीमा बल के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर पटना सीमांत कार्यालय को सर्वश्रेष्ठ नारकोटिक्स, सर्वश्रेष्ठ राहत व बचाव ...


पटना (न्यूज सिटी)।
सशस्त्र सीमा बल के 57वें स्थापना दिवस के अवसर पर पटना सीमांत कार्यालय को सर्वश्रेष्ठ नारकोटिक्स, सर्वश्रेष्ठ राहत व बचाव दल तथा सर्वश्रेष्ठ नागरिक कल्याण कार्यक्रम के लिए कुल 03 ट्राफीयाँ प्रदान की गई। नई दिल्ली मंस 20 दिसम्बर 2020 को मुख्य समारोह 25 वीं वाहिनी में आयोजित किया गया। स्थापना दिवस के मुख्य अतिथि कुमार राजेश चन्द्रा, भारतीय पुलिस सेवा, महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल थे। महानिदेशक के द्वारा मुख्य परेड का निरीक्षण और सलामी लिया गया। 

इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में कुल 05 ट्राफी अलग-अलग सीमान्तों को प्रदान किये गये। जिसमें पटना सीमान्त को सर्वश्रेष्ठ नारकोटिक्स, सर्वश्रेष्ठ राहत व बचाव दल तथा सर्वश्रेष्ठ नागरिक कल्याण कार्यक्रम के लिए कुल 03 ट्राफीयाँ प्रदान की गई। महानिरीक्षक संजय कुमार, भा0पु0से0, पटना सीमांत ने महानिदेशक सशस्त्र सीमा बल से ये ट्राफीयाँ प्राप्त की। 


इस अवसर पर सर्वश्रेष्ठ नक्सल विरोधी अभियान की ट्राॅफी भी पटना सीमान्त के 32वीं वाहिनी को मिला। जिसे 32 वीं वाहिनी के कमांडेन्ट दीपक सिंह ने ग्रहण किया। बगहा (पश्चिम चंपारण) में 04 नक्सलियों को मार गिरायें जाने के कारण यह ट्राॅफी उन्हे प्रदान की गई। सीमान्त की इस उपलब्धि के लिए महानिरीक्षक ने सशस्त्र सीमा बल, पटना सीमान्त के सभी बलकर्मियों को बधाई दी। कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों और समाजिक दूरी की सावधानियों का पालन करते हुए स्थापना दिवस मनाया गया।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now