पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज "पार्षद संघर्ष मोर्चा" के तत्वाधान में गरीबों के राशन कार्ड की समस्या को लेकर पटना सिटी एसडीओ को 10 सूत...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। आज "पार्षद संघर्ष मोर्चा" के तत्वाधान में गरीबों के राशन कार्ड की समस्या को लेकर पटना सिटी एसडीओ को 10 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में शामिल निगम पार्षद शोभा देवी, पार्षद आपदा कुरेशी, पूर्व पार्षद बलराम चौधरी, मोहम्मद जावेद, देव रतन प्रसाद, रजनीश राय, अजीत सिंह कुशवाहा, पूर्व पार्षद महमूद कुरैशी, शरीफ अहमद रंगरेज आदि ने कहा कि करोना वैश्विक महामारी में सरकार ने 95% गरीबों को एक यूनिट का कार्ड देकर गरीबों के साथ मजाक करने का काम किया है ऐसी स्थिति में गरीब भुखमरी के शिकार हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में सरकार के खिलाफ लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। लोगों का आक्रोश इस बात पर भी है कि अक्टूबर माह का राशन नहीं दिया गया। साथ ही साथ काफी संख्या में ऑनलाइन किए गए आवेदकों को अभी तक राशन कार्ड नहीं बनाया गया! पार्षद संघर्ष मोर्चा के प्रतिनिधि मंडल ने कहा है कि 01 सप्ताह के अंदर राशन कार्ड की समस्या दूर नहीं हुई तो जन आंदोलन किया जाएगा।
पटना सिटी एसडीओ से 10 सूत्री मांग निम्नलिखित हैं :
(1) आरटीपीएस काउंटर खोलने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
(2) डॉट एग्जिट राशन कार्ड को अभिलंब चालू कर राशन की आपूर्ति करें।
(3) अक्टूबर माह का बकाया राशन देना सुनिश्चित करें।
(4) राशन कार्ड की आपूर्ति प्रति माह 01 तारीख से 10 तारीख तक राशन दुकान में सुनिश्चित कराएं।
(5) राशन कार्ड से वंचित परिवारों को आधार कार्ड पर मुक्त राशन की आपूर्ति सुनिश्चित करें।
(6) ऑनलाइन राशन कार्ड आवेदकों को यथा शीघ्र राशन कार्ड उपलब्ध कराया जाए।
(7) कोरोना काल में निर्गत राशन कार्ड में परिवार के छूते हुए सदस्यों का नाम जोड़ा जाए।
(8) मुफ्त राशन कार्ड को उपलब्धता की समय सीमा नवंबर से बढ़ाकर करोना के समाप्ति तक किया जाए।
(9) राशन कार्ड से वंचित परिवारों से फिर से आवेदन लेकर राशन कार्ड मुहैया कराई जाए।
(10) जन वितरण प्रणाली दुकान के बाहर सूचना पट पर दुकान खुलने बंद होने की समय के साथ शिकायत सुनने वाले पदाधिकारियों का मोबाइल नंबर या व्हाट्सएप नंबर उपलब्ध कराई जाए।
प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि उक्त मांगों को लेकर पटना सिटी अनुमंडलाधिकारी ने गंभीरता पूर्वक सुन कर निदान करने की बात कहा।




