पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वही रविवार के देर रात आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी का रहने व...
पटना सिटी (न्यूज सिटी)। पटना सिटी में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। वही रविवार के देर रात आलमगंज थाना क्षेत्र के तुलसी मंडी का रहने वाला राजू कुमार जो शीतला मंदिर अगमकुआं के पास मिठाई का व्यापारी है। देर रात दुकान बंद कर अपने घर आकर खाना खा रहा था। तभी कुछ दोस्तों ने आकर आवाज दिया और राजू बाहर निकल कर अपने दोस्तों के साथ घर से कुछ ही दूर गया था। तभी एक ने राजू पर रिवाल्वर तान कर गोली मार दिया और बदमाश फरार हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग बाहर निकले तो देखा कि राजू गोली से जख्मी होकर जमीन पर तड़प रहा है। लोगों ने राजू के परिवार को बुलाया और लोगों के मदद से राजू को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं आलमगंज थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि घटना का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




