Page Nav

HIDE

add

Breaking News:

latest

add

 




 


 


पटना सिटी में मोबाइल झपट्टामार गिरोह सक्रिय, आरोपी गिरफ्तार

पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)। राजधानी पटना में अपराध चरम सीमा पर है। यही कारण है कि अपराधी द्वारा दिन प्रतिदिन नए नए घटना को अंजाम दे रहे है। माम...


पटना सिटी (न्यूज़ सिटी)।
राजधानी पटना में अपराध चरम सीमा पर है। यही कारण है कि अपराधी द्वारा दिन प्रतिदिन नए नए घटना को अंजाम दे रहे है। मामला पटना सिटी के खाजेकलां थाना क्षेत्र के बौली मोड़ के पास की हैं, जहाँ राह चलते एक युवक मोबाइल से बात करते हुए अपने घर जा रहा था। इसी दरम्यान विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार में बाइक सवार दो बदमाश ने युवक के मोबाइल झपट कर भागने लगा। जिसके बाद युवक ने शोर शराबा मचाया तो स्थानीय लोग जुट गए और उनकी मदद से एक झपटामार को पकड़ लिया। जबकि दूसरा झपटमार मौके पर से भागने में सफल रहा। हालांकि पूरी घटना मौके पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पीड़ित युवक की पहचान खाजेकलां थाना क्षेत्र चोवा लाल लेन निवासी मो• समसुद्दीन के पुत्र परवेज आलम के रूप में हुई है। 


वही मामले में खाजेकलां थानाध्यक्ष राहुल कुमार ठाकुर ने बताया कि बौली मोड़ के पास परवेज आलम रविवार की रात्रि 09 बजे के करीब अपने मोबाइल से बात करते हुए चोवा लाल लेन स्थित अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश युवक का मोबाइल छीन कर भागने लगे। जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से एक बदमाश को पकड़ लिया गया है, जबकिं दूसरा फरार हो गया हैं। 


पकड़े गए आरोपी की पहचान मालसलामी थाना क्षेत्र निवासी बिट्टू कुमार के रूप में हुई हैं। पुलिस आरोपी बिट्टू के पास छिनतई किए गए मोबाईल को बरामद किया है। वही पकड़े गए बदमाश के निशानदेही पर फरार बदमाश की गिरफ्तार की गई है।

ADD

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now